क्या मंत्री ,गन्ना उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिलांतर्गत पिपरा विधानसभा के चंपारण सुगर मिल चकिया 1995 से बंद हो गई है, तब से इस क्षेत्र के गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गयी है, यदि हाँ तो सरकार चकिया में चीनी मिल पुनः चालू कराने का विचार रखती है ,हां तो कबतक नहीं ,तो क्यों?