क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिलार्न्तगत प्रखण्ड- वारसलीगंज के उत्क्रमिक उच्च विद्यालय पैंगरी में BSEIDC बिहार पटना द्वारा भवन निर्माण किया गया है जो अपूर्ण है एवं इण्टर तक की पढ़ाई मध्य विद्यालय पैंगरी के भवन में मात्र पाँच कमरे में हो रही है ।2. यदि हाँ तो क्या सरकार उत्क्रमित उच्च विद्यालय पैंगरी के निर्माणाधीन भवन का निर्माण कार्य पूर्ण करवाकर नये भवन में विद्यालय की पढाई शुरू करवाने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों ?