क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेगे कि क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत लौकही प्रखण्ड में एक भी डिग्री कॉलेज नही है जिसके कारण विद्यार्थियों को 25 कि0मी0 दूर हरि प्रसाद साह महाविद्यालय निर्मली, सुपौल जाना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार लौकही प्रखण्ड में एक डिग्री महाविद्यालय की स्थापना का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?