क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: -1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिलान्तर्गत प्रखण्ड -सुगौली में डिग्री कॉलेज नही रहने के कारण प्रखण्ड के आवासित छात्र/छात्राओं को 30-35 कि०मी० की दूरी तय करके स्नातक स्तरीय शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि सुगौली का प्रखण्ड मुख्यालय नगर पंचायत सुगौली क्षेत्र में पड़ता है जहाँ मौजा-सुगौली, थाना नं0-38 अंचल सुगौली, खाता नं0-02. खेसरा नं0-2602 रकबा-3 एकड़ से अधिक भूमि सरकारी चौकोर है, डिग्री कॉलेज खोलने की जमीन सबंधित सभी अहर्ता पूरा करता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित स्थल पर डिग्री कॉलेज खोलने की स्वीकृति एवं निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, यदि हों तो कबतक, नहीं तो क्यो ?