क्या मंत्री,उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगें कि :- क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला अन्तर्गत पीरपैंती प्रखंड में स्नातक महाविद्यालय की स्थापना नहीं होने से छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु बाहर अन्य स्थानों पर आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त प्रखंड में स्नातक महाविधालय की स्थापना कब-तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?