क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि गया जिला के प्रखंड फतेहपुर के ग्राम पंचायत नौडीहा झुरांग के ग्राम रेंगैनी एवं ग्राम पंचायत जयपुर के ग्राम चरका पत्थर की जनसंख्या 650 एवं 600 से अधिक होने के बावजूद प्राथमिक विद्यालय नहीं रहने से छात्र-छात्राओं को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है ; यदि हाँ तो सरकार ग्राम रेंगैनी एवं ग्राम चरका पत्थर में प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की स्वीकृति प्रदान करने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ?