क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभागयह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिलान्तर्गत अलीनगर विधान सभा क्षेत्र में समृद्धि यात्रा के दौरान छात्र/छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा सुलभ हेतु हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज के निर्माण की घोषणा के बावजूद डिग्री महाविद्यालय के अभाव में अलीनगर, तारडीह एवं धनश्यामपुर प्रखण्ड के विधार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु 45 से 50 किलोमीटर दूरी तयकर दूसरे शहर के महाविद्यालय में जाना पड़ता है, जिससे छात्र पढ़ाई बीच में ही छोड़ देेते हैं उन्हें डिग्री स्तर की शिक्षा से वंचित रहना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त क्षेत्र में डिग्री कॉलेज स्थापित हेतु पर्याप्त जमीन उपलब्ध है साथ ही विद्यार्थियों की संख्या बहुतायत है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्त्तर स्वीकारात्मक हैं,तो क्या सरकार अलीनगर विधान सभा क्षेत्र में विद्यार्थियों के हित में डिग्री महाविद्यालय स्थापित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?