क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिलान्तर्गत रामनगर प्रखंड के रामनगर में प्रेम जननी संस्कृत विद्यालय है जिसमें शिक्षकों की कमी एवं विद्यालय का भवन जर्जर स्थिति में रहने के कारण पठन-पाठन सुचारु रूप से नहीं चल पा रहा है यदि हाँ तो क्या सरकार उक्त विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती एवं नए भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?