क्या मंत्री,शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिलान्तर्गत पकरीवरावाँ प्रखंड में अल्पसंख्यकों की काफी आबादी है, छात्राओं के लिये एक भी उर्दू बालिका इंटर विद्यालय नहीं है, जिससे अल्पसंख्यक छात्राओं को इंटर तक पढ़ाई करने में परेशानी होती है;2. क्या यह बात सही है कि पकरीवरावाँ प्रखंड के ग्राम ज्युरी में उर्दू बालिका इंटर विद्यालय स्थापित करवाने हेतु जमीन उपलब्ध है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार पकरीवरावाँ प्रखंड के ग्राम ज्युरी में उर्दू बालिका इंटर विद्यालय स्थापित करवाने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?