क्या मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग यह बतलाने की कृपा करें कि: -1. क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के बाँकेबाजार प्रखंड अन्तर्गत बाँकेबाजार स्थित बाबाधाम पहाड़ी में भगवान शिव (शंकर जी) का प्राचीन एवं ऐतिहासिक महत्व का मंदिर है, जहाँ सालो भर श्रद्धालु पुजा-दर्शन के लिए आते रहते है;2. क्या यह बात सही है कि सावन माह में उक्त मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु काँवर लेकर पूजा-अर्चना करते है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त मंदिर परिसर में सावन माह के दौरान सरकारी महोत्सव/राजकीय आयोजन कराने का विचार रखती है ,हाँ , तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?