क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के बांकेबाजार प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत तिलैया के ग्राम धनेता टोला, भकतौरी में दूषित पानी पीने से कुछ ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिसके कारण उनके पैर टेढ़े-मेढ़े हो जाते है, विशेषकर बच्चे एवं वृद्ध के स्वास्थ्य पर कूप्रभाव पड़ रहा हैं,यदि हाँ तो सरकार स्वास्थ्य विभाग से एक उच्चस्तरीय वरिष्ठ चिकित्सकों की कमिटि गठित कर उक्त बीमारी की जाँच कराकर प्रभावित लोगों का उसका उचित उपचार कराने की विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?