क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियाँ जिलान्तर्गत बलदेव उच्च विद्यालय क्रीडा मैदान, भवानीपुर एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, टीकापट्टी में मानक के अनुरूप भूमि उपलब्ध है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त खेल मैदान पर क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबाल आदि टूर्नामेंट एवं सभा का आयोजन होता है, परन्तु स्टेडियम एवं सभा मंच नहीं होने के कारण दर्शक दीर्घा एवं सभा का आयोजन करने में काफी कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त क्रीडा मैदान में स्टेडियम एवं सभा मंच का निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?