क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सहरसा जिलान्तर्गत सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के महिषी प्रखण्ड के घोंघेपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय उदारही (बेलडवार) में विद्यालय का भवन एवं चहारदिवारी नहीं है जिससे बच्चो को पठन-पाठन में असुविधा हो रही है, यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय में वर्ग-कक्ष, भवन, रसोई घर के साथ चहारदिवारी का निर्माण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?