क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के प्रखंड टनकुप्पा के ग्राम पंचायत-ढ़ीबर के ग्राम-मिश्रचक की जनसंख्या 1000 एवं ग्राम पंचायत-जगन्नाथपुर के ग्राम- अरंगा की जनसंख्या 1200 होने के बावजूद बच्चों को 3 कि0मी0 दूरी तय कर प्राथमिक विद्यालय जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है ; यदि हाँ तो सरकार ग्राम-मिश्रचक एवं ग्राम-अरंगा में नये प्राथमिक विद्यालय की स्वीकृति प्रदान करने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?