क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिलान्तर्गत रामनगर प्रखंड में छौगरिया से एकडरवा तक 2.5 किलोमीटर कच्ची सड़क का पक्कीकरण नहीं होने के कारण रामनगर एवं गौनाहा प्रखंडों के आम जनता को आवगमन में असुविधा होती है; यदि हाँ ,तो सरकार उक्त दोनों प्रखंडों के लोगों के सुलभ आवागमन के लिए सड़क का पक्कीकरण कब तक कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?