क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के अंतर्गत परिहार प्रखण्ड होकर अधवारा समूह की हरदी नदी बहती है जो मानिकपुर मुशहरियां होकर गुजरती है;2. क्या यह बात सही है कि हरदी नदी में बारहों मास पानी रहती है, लेकिन स्लुईस गेट या वियर नहीं होने से किसानों को कृषि कार्य हेतु पानी का लाभ नहीं मिल पाता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार हरदी नदी पर उक्त स्थल पर गेट या वीयर बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?