क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1) क्या यह बात सही है कि दिनांक 25.08.2025 को सम्पन्न तकनीकी सलाहकर समिति की बैठक में लघु सिंचाई प्रमंडल, मधुबनी के दो योजनाओं (1) तमुरिया चेक डैम का जीर्णोद्धार कार्य एवं (ii) खरड़क वीयर योजना की मरम्मति कार्य की सहमति प्रदान की गयी है;(2) क्या यह बात सही है कि इसकी प्रशासनिक स्वीकृति हेतु अभियंता प्रमुख का कार्यालय, लघु जल संसाधन विभाग, शेखपुरा, पटना ने पत्रांक सं॰-सं॰- अभि॰प्र॰/ल॰ज॰सं॰वि॰/बैठक- (TAC)-11-07/2023 975/पटना, दिनांक 26.08.25 के माध्यम से अधीक्षण अभियता (मु॰) अनुश्रवण, लघु जल संसाधन विभाग, पटना को प्रेषित किया है, जो अभी तक लंबित है ,(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक उपर्युक्त योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए निर्माण प्रारंभ कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?