क्या मंत्री, भवन निर्माण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के इस्लामपुर प्रखण्ड सह-अंचल भवन के कार्यालय के निर्माण के लिए वितीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृति एवं निविदा कार्य सम्पन्न होने के बावजूद अभी तक निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं कराया जा रहा है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त कार्य प्रारम्भ में बिलम्ब के लिए दोषी संवेदक एवं पदाधिकारियों पर कबतक कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?