क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा का करेगे कि :- क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के बिहपुर प्रखंड के धर्मपुररत्ती पंचायत अन्तर्गत के ग्राम जयरामपुर वार्ड नं0 -12 में पटवारी चैधरी के घर से सरकारी पोखर होते हुए कल्याण कुँअर के घर के पास प्रधानमंत्री सड़क तक कच्ची सड़क,में जगह-जगह गड्ढा रहने के कारण आमजनों को आने जाने में काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ तो सरकार इस सड़क को पी0सी0सी0 कब तक बनाने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?