क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि गया जी जिला के प्रखंड फतेहपुर , ग्राम पंचायत-कठौतिया केवल के ग्राम- पतवास के सामने एवं ग्राम-बसकटवा के सामने तिलैया नदी पर पुल नहीं होने से आमजन को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार ग्राम - पतवास में एवं ग्राम-बसकटवा के सामने तिलैया नदी पर पुल का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?