क्या मंत्री, भवन निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिलान्तर्गत स्थित DMCH के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के न्यू बिल्डिंग के निर्माण कार्य में विभागीय पदाधिकारियों एवं संवेदक के द्वारा प्राक्कलन का अनदेखी करते हुए भारी मात्रा में अनियमितता बरती गई जिस कारण भवन, हस्तांतरण (HANDOVER) के बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया है; यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त भवन का उच्च स्तरीय जांच कर दोषी पदाधिकारी एवं संवेदक के ऊपर करवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?