क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेगें कि:-(1) क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के डोभी प्रखंड अंतर्गत पंचायत वारी के विरासिन से चैहरी के बीच फल्गु नदी पर पुल नहीं रहने के कारण 30-40 कि0मी0 घुम कर गयाजी, बोधगाया, मोहनपुर, वाराचट्टी प्रखंड लगभग 70-80 गाँवो के लोगों को जाना पड़ता है, यदि हां तो सरकार पंचायत वारी के विरासिन से चैहरी के बीच फल्गु नदी पर पुल का निर्माण कबतक करवाने का विचार रखती है नही, तो क्यों ?