क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिलान्तर्गत रामनगर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज बगही शखुआनी के ग्राम डमरापुर एवं डुमरी होते हुए गर्दी दोन तक पक्की सड़क नही है, जिसके कारण बरसात के दिनों में इस क्षेत्र के लोगों का प्रखंड मुख्यालय एवं मुख्य बाजार रामनगर से सम्पर्क टूट जाता है एवं इलाज सहित अन्य कार्य भी बाधित होता है, जबकि यह क्षेत्र आदिवासी (जनजातीय) बाहुल्य क्षेत्र है, यदि हाँ तो, सरकार आदिवासी (जनजातीय) समुदाय के लोगों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सुलभ आवागमन हेतु पक्की सड़क का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?