क्या मंत्री,स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत जोकीहाट प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेन्द्र, मेंहदीनगर तथा स्वास्थ्य उपकेन्द्र, जहांपुर का भवन नहीं होने के कारण उपचार का लाभ रोगियों को नही मिल पा रहा है,यदि हाँ तो सरकार कब तक, उक्त स्वास्थ्य उपकेन्द्रों के भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?