क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बताने कि कृपा करेगे कि :- क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत अन्तर्गत मौजमावाद ग्राम में महादेव साह के घर होते हुए राम चैधरी के घर तक कच्ची सड़क में जगह -जगह गड्ढा बना हुआ है, जिससे राहगीरों को आने जाने में काफी कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार इस सड़क को पी0सी0सी0 कब तक कराने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?