क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि: -क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत लौकही प्रखण्डान्तर्गत वलुआहा गाँव में देवनारायण पंडित के घर के नजदीक विहुल खड़क नदी पर पुल नहीं है यह पुल नहीं रहने से आमजनों को बरसात में आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हां तो, सरकार उक्त नदी पर पुल कबतक बनवाने की विचार रखती है, नही, तो क्यों ?