क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि गया जी जिला के प्रखंड टनकुप्पा, ग्राम पंचायत- आरोपुर में नया नगर टंडवा एम०एम०जी०एस०वाई० पथ से फुद्यी तक सड़क (लंबाई- 0.350 किमी०, सर्वे आईडी- 18438) एवं प्रखंड- टनकुप्पा के ग्राम पंचायत- गजाधरपुर में परसावां- फेरू विगहा पथ से कैलूडीह तक सड़क (लंबाई -1.7 किमी, सर्वे आईडी- 18338) का निर्माण नहीं होने से आमजन को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त सड़को का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?