क्या मंत्री,लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला अंतर्गत गोह प्रखंड मुख्यालय गोह में थाना नंबर 194, खाता नंबर - 1138, प्लांट नं0 2691, 2692 में बड़ा पोखरा अवस्थित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पोखरा के अंदर और बाहर गंदगी जमा होने और अतिक्रमण के कारण क्षेत्र की जनता को काफी कठिनाई होती है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त तालाब को प्रदूषण एवं अतिक्रमण मुक्त कराते हुये इसके सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?