क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि - क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत फुलकाहा में प्रखण्ड कार्यालय न होने से वहां के निवासियों को लगभग 45 किलोमीटर की दूरी तय कर नरपतगंज जाना पड़ता है; यदि हां, तो सरकार फुलकाहा को कब तक प्रखण्ड का दर्जा देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?