क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलने की कृपा करेंगें कि-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिलान्तर्गत प्रखण्ड-वारिसलीगंज स्थित सकरी नदी में ग्राम पैंगरी के निकट चेक डैम नहीं होने से ग्राम-पैंगरी, गोड़ापर, बेल्दरिया, मुर्गियाचक, मननचक, गोपालपुर, बेल्दरिया, गोनुविगहा, बरनामा, टिकाविगहा, रामपुर सहित नालन्दा जिला के ग्राम-राजपुर, कटौना, लौहराजपुर, महिये, परमानन्दपुर, गोरैयाविगहा, सैदी, भैदी, इत्यादी ग्रामों के हजारों हेक्टेयर कृषि योग्य भुमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है;2. क्या यह बात सही है कि सकरी नदी में ग्राम -पैंगरी के निकट चेक डैम निर्माण करवाने हेतू वर्ष-2018 में जल संसाधन विभाग, कार्य प्रमंडल बिहार शरीफ नालन्दा द्वारा डी0पी0आर0 का निर्माण किया गया है, परन्तु आज तक इस योजना की स्वीकृति लम्बित है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार सकरी नदी में ग्राम पैंगरी के निकट चेक डैम निर्माण करवाकर किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?