क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला के बाढ़ प्रखण्ड के राणा बिगहा पंचायत स्थित बिल्लौर ग्राम का बख्तियारपुर मोकामा फोर लेन सड़क तक सम्पर्क पथ नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार बाढ़ प्रखण्ड के बिल्लौर ग्राम को फोर लेन सड़क से जोड़ने हेतु ग्रामीण पथ का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?