क्या मंत्री, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- क्या यह बात सही है कि राज्य के बाहर दूसरे प्रदेशों में श्रमिकों की मृत्यु जब किसी भी प्रकार के दुर्घटना से होती है तब सरकारी खर्च पर उनके शव को उनके पैतृक स्थान तक पहुंचाने का प्रावधान है जब की विभिन्न प्रदेशोें में जब किसी श्रमिक की मृत्यु प्राकृतिक कारणों एवं दुर्घटना से होती है ऐसी स्थिति में उनके शव को उनके पैतृक स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेवारी सरकार नहीं उठती है, यदि हाँ तो सरकार उक्त कारणों से जिन श्रमिक की मृत्यु होती है उनके शव को भी सरकारी खर्च पर उनके पैतृक स्थान तक पहुंचाने का विचार कबतक रखती है नहीं तो क्यों?