क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के मनिहारी नगर पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा वित्तीय अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के मामलों की जांच में गंभीर अनियमितताएं तथा सरकारी धन का दुरूपयोग पाया गया है ;2.क्या यह बात सही है कि मनिहारी नगर पंचायत से संबंधित जांच प्रतिवेदन के साथ कटिहार के जिलाधिकारी द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग को कार्रवाई हेतु पत्र (ज्ञापांक- 1078, दिनांक 20.10.2025) प्रेषित किया गया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है;यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार द्वारा खण्ड (2) में वर्णित विषय पर आज तक कार्रवाई नहीं करने का क्या औचित्य है?