क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बिहपुर विधान सभा (भागलपुर) अंतर्गत बिहपुर अंचल के हरिओ निवासी श्रीमती गिरिजा देवी, पति-सत्यनारायण पासवान सहित दर्जनों किसानों का जमीन कोसी नदी पर बन रहे पुल के लिए 2023 में ही अधिग्रहण किया गया था ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त किसानों को अंचल कार्यालय की लापरवाही के कारण सरकार से अभी तक मुआवजा नही मिल पाया है ;यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक उक्त किसानों को मुआवजा दिलाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?