क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के रेफरल अस्पताल मनीगाछी एफआरयू के रूप में संचालित है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल में फिजिसियन, सर्जन, डेनटिस्ट, पैडियाट्रिसियन एवं नेत्र चिकित्सक नहीं है,3. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल में स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन, ओटी असिस्टेंट, परिघापक एवं महिला वार्ड एटेंडेंट के स्वीकृत पद के विरूद्ध पदस्थापन नहीं है,4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार रेफरल अस्पताल मनीगाछी में उक्त विशेषज्ञ चिकित्सक एवं पारा मेडिकल स्टाफ की पदस्थापन करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?