क्या मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि नवादा जिलान्तर्गत प्रखंड नवादा के ग्राम घंघौली, मौजा-घंघौली, खाता सं0-194 में बिहार सरकार का करीब 60 एकड़ से ज्यादा भूमि है, जिस पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त भूमि पर भू-माफियाओं का अवैध कब्जा हटाते हुए उक्त सरकारी भूमि पर खेल का मैदान बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?