क्या मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियाँ जिलान्तर्गत बनमनखी प्रखण्ड में जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों की अनुज्ञप्ति जारी करने हेतु सरकार द्वारा 2011 की जनसंख्या का मानक निर्धारित किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि बनमनखी प्रखण्ड के विभागीय पदाधिकारी द्वारा उक्त सरकारी मानक का अवहेलना करते हुए पंचायत वार जनसंख्या कम दर्शा कर जनवितरण प्रणाली अनुज्ञप्ति मानक से कम निर्गत करने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को सरकारी योजना के लाभ से वंचित रखा गया है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक बनमनखी प्रखण्ड में विभागीय अधिकारी द्वारा सरकारी मानक की अवहेलना करते हुए कम अनुज्ञप्ति जारी करने की उच्च स्तरीय जाँच कराकर दोषी पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?