क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिलार्न्तगत अंचल-पकरीवरावॉ में (16) हल्का में मात्र (7) सात राजस्व कर्मचारी एवं (3) अंचल अमीन ही पदस्थापित हैं;2. क्या यह बात सही है कि राजस्व कर्मचारी एवं अंचल अमीन की संख्या कार्यभार के अनुपात में कम रहने से जमीन से संबंधित समस्याओं जैसे दाखिल खारिज एवं भू मापी करवाने में वहॉ के नागरिको को परेशानी होती है;यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त अंचल में कब तक राजस्व कर्मचारी एवं अंचल अमीन के रिक्त पदों को भरने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?