क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी प्रखंडो में कोल्ड स्टोरेज खोलने की योजना कार्यान्वित रहने के बावजूद मधुबनी जिलार्न्तगत बाबूबरही विधान सभा क्षेत्र के लदनियां प्रखण्ड में अब तक कोल्ड स्टोरज का निर्माण नही कराया गया है, जबकि उक्त प्रखण्ड के सिद्यपा पंचायत के वार्ड नं०-06 के गढ़िया गाँव में खाता संख्या 857, खेसरा संख्या-6361, रकवा 01 एकड़ 39 डिसमिल भूमि उपलब्ध है; यदि हाँ, तो सरकार लदनियाँ प्रखण्ड के सिद्यपा पंचायत के उक्त वार्ड में कोल्ड स्टारेज का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?