क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत बिहपुर अंचल के कुल -13 पंचायत में मात्र दो राजस्व कर्मचारी और दो अमीन एवं खरीक अंचल के कुल - 13 पंचायत में मात्र चार राजस्व कर्मचारी एवं एक अमीन है, जिससे लोगों को राजस्व सम्बन्धी कार्य कराने में कठिनाई होती है; यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त अंचलों में स्वीकृत पद के अनुरूप राजस्व कर्मचारी एवं अमीन की पदस्थापना करने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?