क्या मंत्री स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:(क) क्या यह सही है कि मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत सरैया एवं पारू प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं महिला सर्जन के पद लंबे समय से रिक्त रहने के कारण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को प्रसव (Delivery) और सिजेरियन ऑपरेशन जैसी आपातकालीन सुविधाओं के लिए निजी अस्पतालों या दूर-दराज के केंद्रों पर जाना पड़ता है, जिससे निर्धन परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है,यदि उपर्युक्त खण्ड का उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार जनहित में सरैया एवं पारू सीएचसी (CHC) में इन विशेषज्ञों की स्थायी नियुक्ति कराने हेतु कोई ठोस कदम उठा रही है, यदि हाँ, तो कब तक, नही तो क्यों ?