क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राजस्थान में Dextromethorphan कफ सीरप से नवजात बच्चों की मृत्यु के बाद बिहार में भी उक्त कफ सीरप प्रतिबंधित है,2. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिला के सरकारी अस्पताल में उक्त सीरप के प्रतिबंधत होने के कारण Dextromethorphan कफ सीरप के स्थान पर अन्य कफ सीरप की आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिसके कारण मरीजों को बाजार से क्रय करना पड़ रहा है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त अस्पतालों में प्रतिबंधित Dextromethorphan कफ सीरप के बदले अन्य कफ सीरप की आपूर्ति कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?