क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के कुल-12 सरकारी मेडिकल कॉलेज और 15 जिला अस्तपतालों के मरीजो को समझौता के तहत मेदांता रेफर करने की अनुमति दी है जबकि जानकारी के अभाव में मरीजों को सरकारी अस्पतालों यथा पी.एम.सी.एच. एन.एम.सी.एच. एम्स इत्यादि में रेफर की जाती है;2. क्या यह बात सही है कि विभाग द्वारा 15 जिला अस्पतालों को मेदांता रेफर करने की अनुमति दी गई है जबकि समस्तीपुर सदर अस्पताल इससे वंचित है जिससे यहाँ के गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त एकरारनामा के तहत सभी मेडिकल कॉलेजों में प्रचार-प्रसार कराने एवं समस्तीपुर सदर अस्पताल को भी गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को मेदांता रेफर करने की अनुमति देने का विचार रखती हैं, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?