क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के मोरवा विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत मोरवा, ताजपुर और शाहपुर पटोरी प्रखंडों में प्रसूति महिलाओं का प्रोत्साहन राशि का भुगतान मार्च, 2025 से नहीं किया गया है । जिस कारण लाभुकों मे असंतोष है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उपरोक्त प्रखंडों के लाभुकों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?