क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला के अतरी विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा आवश्यक दवाओं की भारी कमी है, जिसके कारण गंभीर मरीजों को ईलाज हेतु गयाजी शहर रेफर किया जाता है,यदि हाँ तो क्या सरकार यह बतलाना चाहेगी कि रिक्त पदों को भरने हेतु क्या- क्या कार्रवाई की गयी है एवं कब तक उक्त समस्याओं का निराकरण कर स्थायी चिकित्कीय सेवाएँ बहाल की जायेगी ?