क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत रेफरल अस्पताल, अमौर में स्वीकृत पद 22 के विरूद्ध सिर्फ 07 डॉक्टर एवं सामुदायिक स्वा0 केंद्र, बैसा में स्वीकृत पद 16 के विरूद्ध केवल 07 डॉक्टर ही पदस्थापित है,2. क्या यह बात सही है कि उपरोक्त अस्पतालों में चिकित्सकों के स्वीकृत पद अनुरुप चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति नहीं रहने के कारण मरीजों को उपचार कराने में कठिनाई हो रही है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त अस्पतालों में यथाशीघ्र चिकित्सकों के पदस्थापन का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?