क्या मंत्री,स्वास्थ्य विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत सोनपुर प्रखंड के शिकारपुर पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र नहीं है; क्या यह बात सही है कि सोनपुर रेफरल अस्पताल से शिकारपुर पंचायत की दूरी 10 किलोमीटर से अधिक है जिस कारण मरीजों को ईलाज कराने में कठिनाई होती हैं यदि हाँ, तो सरकार शिकारपुर पंचायत में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?