क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सरकार के प्रावधान के अनुसार कोई सरकारी सेवक एक स्थान पर तीन वर्ष से अधिक समय तक पदस्थापित नहीं रह सकता है;2. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत बहादुरगंज प्रखण्ड के पी0एच0सी0, बहादुरगंज केन्द्र में चिकित्सक पदाधिकारी (डा0 रिजवान तबस्सुम) विगत 11 वर्षो से एक ही स्वास्थ्य केन्द्र पर पदस्थापित है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार प्रावधान के आलोक में उक्त स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक पदाधिकारी का स्थानांतरण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?