क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि अप्रैल 2025 से दिसम्बर 2025 के बीच भागलपुर जिले में कैंसर के 193 नए मरीज पाए गए, जिसमें मुँह के कैंसर मामले सर्वाधिक है तथा महिलाओं में ब्रेस्त कैंसर दूसरे स्थान पर है;2. क्या यह बात सही है कि पूर्वी बिहार, सीमांचल एवं भागलपुर में अत्याधुनिक कैंसर जांच एवं समुचित उपचार हेतु समर्पित कैंसर जांच केन्द्र उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण मरीजों को पटना अथवा अन्य राज्यों में जाने के लिये मजबूर होना पड़ता है?3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार भागलपुर में कैंसर जांच, कीमोथेरापी एवं समुचित उपचार हेतु अत्याधुनिक कैंसर उपचार केन्द्र स्थापित करने तथा चल रहे गैर-संचारी रोग जांच अभियान को स्थायी स्वरूप देने की समयबद्ध योजना रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?