Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1784Starred Question Listed

मानक के अनुरूप व्यवस्था

श्री विशाल प्रशांत (196) (तरारी ) स्वास्थ्य विभाग 20 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री,स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-(1) क्या यह बात सही है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक (IPHS) के अनुसार प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में फिजिशियन, सर्जन, बाल रोग, एनेस्थेटिस्ट, नेत्र रोग, दंत एवं आयुष चिकित्सक सहित 24x7 आपात सेवा, 30 बेड, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर एवं जांच सुविधाएँ अनिवार्य हैं ;(2) क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिले के पीरो, तरारी एवं सहार प्रखण्ड के CHC में उपरोक्त सेवाएँ उपलब्ध नहीं है ?(3) क्या यह बात सही है कि उक्त प्रखंडों के Additional PHC पर पदस्थापित एमबीबीएस चिकित्सकों से पीएचसी/सीएचसी में कार्य लिया जा रहा है, जिसके कारण Additional PHC पर नियमित रूप से डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहते तथा आयुष चिकित्सकों व दवाओं की कमी से जनता को आरा सदर अस्पताल जाना पड़ता है,(4) यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार कब तक मानक के रूप उक्त CHC में विशेषज्ञों/स्टाफ की प्रतिनियुक्ति एवं जांच सुविधा उपलब्ध कराना चाहती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
20 फरवरी 2026
Member
श्री विशाल प्रशांत (196) (तरारी )
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
VISHAL PRASHANT (196)
VISHAL PRASHANT (196)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Tarari - Bhojpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Ward No. 15. Nani Mahal, Near-Cold Store, Station Road, East Mohan Bigha, Dalmia Nagar, Dehri on Sone, Rohtas, Bihar-821305